फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सीसीएसयू के दो छात्रों का सेना में धर्मगुरु पद पर चयन

Fri, 15 May 2026 09:26 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
ललित मिश्र.....सीसीएसयू के छात्र का सेना में हुआ चयन
विज्ञापन
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग के दो विद्यार्थियों भारतीय सेना में धर्मगुरु (जेसीओ धार्मिक शिक्षक-पंडित) पद पर चयन हुआ है। विश्वविद्यालय के एक वर्षीय कर्मकांड डिप्लोमा पाठ्यक्रम के छात्र रचित शर्मा और ललित मिश्रा ने यह उपलब्धि हासिल की है। रचित शर्मा ने वर्ष 2024 की डिप्लोमा परीक्षा और ललित मिश्रा ने वर्ष 2025 की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की थी। दोनों का चयन जेसीओ (आरटी-पंडित) पद पर हुआ है।
विज्ञापन

संस्कृत विभाग के शिक्षकों ने इसे विभाग की दीर्घ परंपरा और कर्मकांड शिक्षा की गुणवत्ता का प्रमाण बताया। उनका कहना है कि धर्म, संस्कृति और मूल्य आधारित शिक्षा अब सीधे सैनिकों के आध्यात्मिक एवं नैतिक मार्गदर्शन में उपयोग होगी।
रचित शर्मा के पिता धर्मेंद्र शर्मा व माता बीना देवी तथा ललित मिश्रा के पिता बद्री प्रसाद मिश्रा व माता माया देवी ने इस सफलता पर खुशी जताई। स्थानीय लोगों और पूर्व सहपाठियों ने भी दोनों छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ललित मिश्र.....सीसीएसयू के छात्र का सेना में हुआ चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें