गंगानगर। स्वतंत्रता दिवस पर शराब की बिक्री पर रोक के बावजूद मसूरी गांव के ठेके के पास से पुलिस ने शराब बेचते हुए दो लोगों को पकड़ा। आरोपियों के पास 7 पेटी देशी शराब व 8 पव्वे बरामद किए गए। पकड़े गए आरोपी थाना दौराला के शाहपुर जदीद निवासी अमित कुमार और माछरा निवासी लोकेश है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 60 उत्तर प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उनका चालान किया गया।
-