फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: तिरंगा बाइक रैली का जगह-जगह स्वागत

विज्ञापन
दौराला। स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा दौराला मंडल की ओर से तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। संगठन
विज्ञापन
दौराला। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाजपा दौराला मंडल की ओर से तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान के नेतृत्व में निकली रैली का शुभारंभ दौराला तिरंगा चौराहा स्थित भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान, पूर्व विधायक चंद्रवीर सिंह, कोऑपरेटिव बैंक मेरठ-बागपत के अध्यक्ष विमल शर्मा, पूर्व विधायक हरपाल सैनी और पूर्व जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। तिरंगा बाइक रैली दौराला से रवाना हुई और लावड़ मंडल पहुंचकर संपन्न हुई। तेजस्वी कुंज कॉलोनी मोहम्मदपुर में शोकेंद्र खोकर, धर्मेंद्र मलिक, अंकुर मलिक, रविंद्र सिंह और नितिन शर्मा आदि ने रैली का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। रैली में भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष हरेंद्र चौधरी, समीर चौहान, अमित मोहन गुप्ता, रवि पूनिया, धीर सिंह सैनी, अनिल सैनी, धर्मेंद्र अहलावत, संध्या त्यागी, पूजा वाल्मीकि, अंकुर चौहान, जतिन खरे, मुदित विहान, विनीत विहान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें