मेरठ दिल्ली एक्सप्रेसवे के काशी टोल प्लाजा पर फोर्ड फिगो और अर्टिगा कार की टक्कर से अर्टिगा सवार दो युवक घायल हो गए। एक्सप्रेसवे पर यातायात बाधित हुआ, पुलिस ने क्रेन की मदद से गाड़ियां हटाकर रास्ता साफ किया।
मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे स्थित काशी टोल प्लाजा के पास मंगलवार दोपहर सड़क क्रॉस कर रही फोर्ड फिगो कार से अर्टिगा कार की टक्कर हो गई।
विज्ञापन
दो युवक घायल, मौके पर हुई नोकझोंक
हादसे में अर्टिगा कार में सवार दो युवक घायल हो गए। टक्कर के बाद दोनों कार सवारों में जमकर नोकझोंक हुई। टोल प्लाजा पर चेकिंग के लिए तैनात ट्रैफिक कर्मियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर विवाद शांत कराया।