फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बुर्कानशीं दो युवतियों को कॉलेज में जाने से रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। इस्माईल नेशनल महिला पीजी कॉलेज में दीपावली मेले में स्टॉल लगाने पहुंचीं बुर्कानशीं दो युवतियों को कॉलेज में जाने से रोक दिया। महिला कर्मचारी ने कहा कि बुर्का पहनकर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इस पर युवतियों की कॉलेज के स्टाफ से बहस हुई। लेकिन सुरक्षा और नियमों का हवाला देते हुए युवतियों को लौटा दिया। युवतियों ने कॉलेज प्रशासन पर धार्मिक भेदभाव करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

शाहपीर गेट निवासी दो युवतियां शुक्रवार को इस्माईल महिला डिग्री कॉलेज में लगे दीपावली मेले में ज्वेलरी का स्टॉल लगाने कॉलेज पहुंची थीं। गेट पर महिला कर्मचारी सुशीला ने बुर्का पहनकर अंदर जाने से मना किया तो युवतियों ने धर्म के आधार पर भेदभाव करने का आरोप कॉलेज प्रशासन पर लगाया। युवतियों ने कहा कि हम दोनों प्रदर्शनी में हिस्सा लेने आई थीं। कई दिन से वह तैयारी कर रहीं थीं। सारी तैयारियां बेकार हो गईं। उन्होंने कहा कि वैसे भी हम इस कॉलेज की स्टूडेंट नहीं हैं। उन्होंने अपने परिजनों को भी बुला लिया, मगर उनकी बात को भी अनसुना कर दिया। बाद में युवतियों वापस घर लौट गईं।
कॉलेज की चीफ प्रोक्टर दीप्ति कौशिक ने बताया कि युवतियों को सुरक्षा कारणों से रोका गया था। यह कॉलेज का आंतरिक नियम है और हर किसी को इसका पालन करना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ कोतवाली एएसपी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं है। न ही थाना कोतवाली पर ऐसी कोई शिकायत आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें