फलावदा। गांव गडीना निवासी कैफ उर्फ भूरा और यामान ने पुलिस को तहरीर देकर बताया मंगलवार शाम को दोनों भाई अपने घर से मस्जिद में नमाज पढ़ने जा रहे थे। रास्ते में पहले से खड़े दूसरे वर्ग के चार युवकों ने नमाज पढ़ने को लेकर गलत टिप्पणी कर दी। आरोप है कि विरोध करने पर उन्हें घेर कर लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। मारपीट में दोनों भाई घायल हो गए। डायल 112 पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।