फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: स्वास्थ्य जांच और दवाइयों का वितरण हुआ

विज्ञापन
खरखोदा में स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन करते मुख्य अतिथि (स्वयं)
विज्ञापन
खरखौदा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान पखवाड़े के रूप में मनाया जा रहा है। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि राज्य मंत्री संजीव गोयल सिक्का एवं अतुल त्यागी ने किया। संचालन कर रहे केंद्र प्रभारी डॉ. प्रफुल्ल वर्मा ने बताया कि इसका शुभारंभ बुधवार को हुआ। शिविर में स्वास्थ्य जांच, दवाइयों का वितरण, आभा आईडी जेनरेशन, एनसीडी स्क्रीन, टीवी के मरीजों की जांच व उपचार, एनीमिया मुक्त भारत अभियान, गर्भवती महिलाओं की जांच व टीकाकरण परामर्श सहित, टीबी के लाभार्थियों को पोटली का वितरण, लाभार्थी को आयुष्मान कार्ड वितरित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. दिनेश प्रेमी, डॉ. अखिलेश, डॉ. विजय, डॉ. प्रत्युषिका, डॉ. भावना, डॉ. अमिता, डॉ. मनदीप सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें