फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पीईटी की परीक्षा देकर लौट रहे दो भाइयों की बाइक में कार ने मारी टक्कर, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
- सकौती में गरम धरम रेस्टोरेंट के सामने हादसा, टक्कर मारकर कार चालक फरार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। सकौती स्थित गरम धरम रेस्टोरेंट के सामने शुक्रवार को कार ने बाइक सवार दो भाइयों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों भाई घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद आरोपी चालक कार लेकर भाग निकला। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने घायलों को दौराला सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

थाना गंगानगर क्षेत्र के कसेरू खेड़ा बक्सर निवासी सुमित ने थाने में दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार दोपहर वह अपने भाई सूरज के साथ बाइक से सहारनपुर के प्रद्युम्न नगर स्थित जेवी जैन इंटर कॉलेज में पीईटी की परीक्षा देकर घर लौट रहा था। सकौती में गरम धरम रेस्टोरेंट के सामने पीछे से आई कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों भाई सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग निकला। सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से कार चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें