फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: चीनी मांझे से दो भाई घायल, एक का चेहरा कटा, दूसरे का हाथ जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। पाबंदी और पुलिस के चौकसी के दावे के बावजूद वसंत पंचमी के दिन रविवार को चीनी मांझे का जमकर इस्तेमाल किया गया। मोहनपुरी के पास चीनी मांझे की चपेट में आकर बाइक सवार दो भाई अविनाश और युवराज घायल हो गए। दोनों बॉक्सर गौरव चौहान के भाई हैं। बड़े भाई अविनाश का चेहरा कट गया। उसके चेहरे पर 12 टांके आए हैं। छोटे भाई युवराज का हाथ जख्मी हुआ है।
विज्ञापन

लालकुर्ती निवासी खिलाड़ी गौरव चौहान के अनुसार उसका बड़ा भाई अविनाश (23) छोटे भाई युवराज के साथ रविवार दोपहर बाजार गया था। वहां से दोनों भाई बाइक से घर लौट रहे थे। अविनाश बाइक चला रहा था और युवराज पीछे बैठा था। जब वे मोहनपुरी में पहुंचे तो तभी एक पतंग कट कर आई। पतंग में लगे चीनी मांझे ने दोनों भाइयों को चपेट में ले लिया। इससे पहले दोनों संभल पाते, चीनी मांझे ने अविनाश के चेहरे को ठोड़ी के पास से काट दिया।
बचाने के प्रयास में जख्मी हुआ युवराज
पीछे बैठे युवराज ने हाथ से मांझे को पकड़ कर खुद को और भाई को बचाने का प्रयास किया तो उसका हाथ भी मांझे से जख्मी हो गया। कुछ पलों में ही दोनों भाई लहूलुहान हो गए। दोनों ने परिजनों को हादसे की जानकारी दी। इसके बाद परिजन भी वहां पहुंच गए। दोनों को डॉक्टर के पास ले जाकर उपचार कराया गया।
विज्ञापन

हेलमेट ने जान बचाई
चीनी मांझे से हेलमेट ने अविनाश की जान बचा ली। बाइक चला रहे अविनाश ने हेलमेट लगा रखा था। मोहनपुरी में आते हुए ही उसने हेलमेट का शीशा ऊपर कर लिया था। इसी दौरान कटकर आई पतंग के चीनी मांझे ने उसे चपेट में ले लिया। मांझे ने उसके चेहरे का काट दिया। वह हेलमेट ना पहने होता तो उसकी गर्दन कट सकती थी।
-
चीनी मांझा ले चुका है जान
मेरठ। चीनी मांझे से पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। गत छह जनवरी को मेडिकल थाना क्षेत्र में तेजगढ़ी चौराहे के पास चीनी मांझे से गर्दन कटने के कारण बाइक सवार सुहेल की मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठा उसका दोस्त नवाजिश भी हादसे में घायल हो गया। मांझे से उसकी नाक कट गई थी। दोनों शहर से मांझा ही खरीदकर बाइक से अपने गांव कमालपुर जा रहे थे।
सात जनवरी को लाल कुर्ती के घोसी मोहल्ला निवासी होमगार्ड आसिफ डयूटी से लौटते समय चीनी मांझे से घायल हो गया था। इसी मोहल्ला निवासी अब्दुल वाहिद सैफी की दो साल की बेटी इसरा चीनी मांझे से गर्दन कटने से गंभीर घायल हुई थी। मासूम बच्ची की गर्दन पर 15 टांके लगे थे।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें