फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मेरठ में जहरीली शराब पीने से दो भाइयों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Sun, 25 Dec 2022 10:26 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

यूपी के मेरठ से रविवार को बड़ी खबर आई। यहां दो भाइयों को जहरीली शराब पीने से मौत हो गई। दोनों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवो ंको पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस जांच में जुटी है।
 
विज्ञापन
मेरठ में जहरीली शराब पीने से दो भाइयों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मेरठ के मवाना रोड स्थित सूर्या नर्सिंग होम के सामने जहरीली शराब पीने से दो भाइयों की मौत हो गई है। रविवार सुबह दोनों भाई एक ही कमरे में मृत मिले हैं। जानकारी मिलते ही गंगानगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। मौके पर एसएसपी, एसपी देहात समेत पुलिस के आला अधिकारी मौजूद हैं। 
विज्ञापन


मूल रूप से रजपुरा के रहने वाले मीरपाल (42) और विकास (22) पुत्र राजकुमार मवाना रोड स्थित सूर्या नर्सिंग होम के सामने मकान बनाकर रह रहे थे। रविवार सुबह दोनों भाई को उनकी मां कश्मीरी ने उन्हें दोनों को मृतक हालत में देखा। दोनों भाइयों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। 

आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। गंगानगर पुलिस मौके पर पहुंची। परिवार के लोगों का कहना है कि जहरीली शराब से पीने से दोनों की मौत हुई। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है। घटनास्थल से 5 कदम की दूरी पर शराब का ठेका भी है, जोकि अवैध रूप से पीडब्ल्यूडी की जमीन में चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अंदेशा है कि इसी शराब के ठेके से दोनों भाइयों ने शराब लेकर सेवन किया हैं। जिसके चलते उनकी मौत हुई। हालांकि अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें