फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलबे में दबे दो लोगों की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
मस्जिद की दीवार के नीचे दबे दो युवकों की हालत गंभीर
विज्ञापन

मेरठ। लिसाड़ीगेट के अहमदनगर गली नंबर 9 में नमाज अदा करने के दौरान मस्जिद की दीवार के गिरने से घायल दो लोगाें की हालत गंभीर बनी हुई है। एक युवक का मेडिकल में ऑपरेशन हुआ है, जबकि एक युवक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती है। पुलिस ने बताया कि अन्य सभी लोगों की अस्पताल से छुट्टी हो गई।
शुक्रवार को नमाज के दौरान मस्जिद की दीवार गिरने से कारी अफ्फाज और इरफान की मौत हो गई थी। जिनका पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार रात दोनों के शव पुलिस फोर्स की मौजूदगी में सुपुर्द-ए-खाक कर दिए गए थे। इस हादसे में 20 लोग अन्य घायल हुए थे। जिसमें दो लोग आमिर और इस्लाम की हालत गंभीर बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि आमिर का शनिवार को मेडिकल कॉलेज में ऑपरेशन हुआ है। जबकि इस्लाम हापुड़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने मरने वाले दोनों लोगों के परिवार की आर्थिक मदद कराने का आश्वासन भी दिया है। सिटी मजिस्ट्रेट ने हादसे की जांच कराने की बात कहीं है। किसकी लापरवाही से यह हादसा हुआ है, इसकी जांच होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें