फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: ट्रक से कुचलकर बाइक सवार दो युवकों की मौत 

Tue, 12 Mar 2019 12:29 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

यूपी के मेरठ में मंगलवार सुबह एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। 

विज्ञापन


दौराला-लावड़ मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस दौरान बाइक पर जा रहे दो युवक इस दुर्घटना का शिकार हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। आस-पास के लोगों ने घटना की सूचना डायल 100 को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार युवकों की पहचान विपिन और शुभम निवासी अख्तियारपुर के रूप में हुई है। वहीं चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें