दौराला (मेरठ)। नगली गेट पर रविवार दोपहर कार की टक्कर से बाइक सवार खतौली निवासी राजेश व अमित घायल हो गए। घायलों को दौराला स्थित निजी अस्पताल में उपचार दिलाया गया। राजेश ने बताया कि वह अपने नौकर अमित के साथ बाइक पर सवार होकर मेरठ सामान खरीदने जा रहा था। वह जनरल स्टोर संचालक है। नगली गेट के पास पहुंचते ही पीछे से आ रहे एक कार सवार ने तेजी से आगे निकालने के चक्कर में उनकी बाइक में टक्कर मार दी। गनीमत यह रही कि टक्कर लगने के बाद में वह कच्चे में गिरे, लेकिन गिरने के चलते चोट लग गई। घटना के बाद चालक कार लेकर मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली, परंतु राजेश ने कार्रवाई से इन्कार कर दिया।