फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मुजफ्फरनगररेक लिए... मजदूरी करने जा रही युवक के मुंह पर कपड़ा डालकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेेंसी
विज्ञापन

सरधना (मेरठ)। थाना क्षेत्र के रार्धना के जंगल में बुढाना थाना क्षेत्र के गांव मिलकाली निवासी तोफीक पुत्र नफीस के मुंह पर कपड़ा डालकर अज्ञात आरोपियों ने पिटाई कर दी। इसके बाद आरोपी युवक के हाथ पैर बांधकर खेत में फेंककर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। हालांकि समाचार लिखे जाने तक पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुढ़ाना थाना क्षेत्र के मिलकाली गांव निवासी तोफीक पुत्र नफीस रविवार को रार्धना गांव में पैदल ही मजदूरी करने जा रहा था। जैसे ही वह बीच रास्ते में पहुंचा तो वहां पहले से ही खडे़ चार नकाबपोश आरोपियों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद आरोपियों से उसका मुंह कपड़े से ढककर उसकी पिटाई कर दी। आरोपियों की पिटाई से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद आरोपी युवक के हाथ पैर बांधकर खेत में फेंककर भाग गए। इसके बाद किसी राहगीर ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई। तहरीर आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें