फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। सरधना रोड पर सोमवार को चिरौड़ी गांव के सामने कार की टक्कर से सरधना निवासी विनोद और उसका दोस्त अमन घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में उपचार दिलाया गया। विनोद ने बताया कि वह अपने दोस्त अमन के साथ बाइक पर सवार होकर दौराला किसी काम से आया था। लौटते समय पीछे से आ रही कार ने ओवरटेक करने के फेर में उनकी बाइक में टक्कर मार दी। घटना के बाद चालक कार लेकर भाग निकला। मौके पर एकत्रित हुए लोगों ने घायल हुए युवकों को दौराला के निजी अस्पताल में उपचार दिलाया। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें