फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बाइक का टायर फटने से बाइक सवार दो लोग घायल

विज्ञापन
बाइक का टायर फटने से घायल बाइक सवार अशोक। (मवाना)
विज्ञापन
मवाना। मेरठ-बहसूमा मार्ग पर भैंसा टोल प्लाजा के पास बाइक का टायर फटने से उस पर सवार शास्त्रीनगर निवासी दो लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां से उन्हें मेरठ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मेरठ के शास्त्री नगर सेक्टर तीन निवासी अशोक और अमित बाइक पर मेरठ से बहसूमा जा रहे थे। दोपहर करीब 2:00 बजे वह हाईवे पर गांव भैंसा के निकट स्थित टोल प्लाजा के पास पहुंचे तो बाइक का पीछे का टायर फट गया। इस कारण बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और उस पर सवार दोनों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। राहगीर ने दोनों के घायल अवस्था में सड़क पर पड़े होने की सूचना टोल प्लाजा पर दी। टोल प्लाजा की एंबुलेंस दोनों को लेकर सीएचसी पहुंची। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को चिकित्सक ने मेरठ रेफर कर दिया।

बाइक का टायर फटने से घायल बाइक सवार अशोक। (मवाना)

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें