फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पराली से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटने से बाइक सवार दो युवकों की मौत

Sun, 26 Jan 2025 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
कैराना पुल के पास हादसे के बाद बिलखते परिजन। सौजन्य: सोशल मीडिया।
विज्ञापन
कैराना (शामली)। हरियाणा यूपी सीमा पर कैराना पुल के पास शनिवार की देर रात पराली से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर बाइक पर पलट गई। जिससे बाइक सवार रामड़ा गांव निवासी रहमान और बराला निवासी मुदस्सिर की मौत हो गई । सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

सनौली थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि रामड़ा निवासी रहमान (29) और बराला निवासी मुदस्सिर (30) बाइक से पानीपत से कैराना पुल के पास गए थे। हरियाणा की सीमा में पुल के पास अचानक ही यूपी की ओर से आ रही पराली से लदी ट्रैक्टर ट्राॅली बाइक पर पलट गई, जिससे बाइक सवार दोनों युवक उसके नीचे दब गए। मौके पर आए लोगों ने युवकों को बाहर निकाला। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर दोनों की मौत हो गई। हादसा रात करीब 10:00 बजे हुआ। मामले की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उधर, घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने हंगामा भी किया। मृतक के परिवार के वकील और अन्य का आरोप था कि सड़क पर पराली से भरी ट्रैक्टर ट्रालियों से आए दिन हादसे हो रहे हैं। पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। परिजनों का रो-रोकर भी बुरा हाल था।

कैराना पुल के पास हादसे के बाद बिलखते परिजन। सौजन्य: सोशल मीडिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें