मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के घाट गांव में खेत पर चारा लेने जा रही एक महिला से बाइक सवार दो युवक झपट्टा मारकर कान की कुंडल खींचकर भाग गए। महिला ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने बाइक सवार चोरों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका महिला के पति के द्वारा परतापुर थाने में तहरीर दी गई है।
परतापुर थाना क्षेत्र के घाट गांव निवासी मोहित ने बताया कि उसकी पत्नी नीरज दो दिन पूर्व खेत पर चारा लेने जा रही थी इसी दौरान बाइक सवार दो युवक आए। उन्होंने कान से खून निकलने की बात कहकर उसे रोक लिया। महिला ने जैसे ही कानों पर हाथ खगाकर देखा बाइक सवार युवक दोनों कोनों पर झपट्टा मार कर सोने के कुंडल लूटकर भाग निकले। महिला के कान जख्मी हो गए। महिला ने शोर मचाया तो दोनों बाइक लेकर खेतों की ओर भाग गए। सीओ ब्रहमपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर महिला की निशानदेही पर दोनों चोरों की तलाश की जा रही है उन्हें जल्द पकड़ लिया जाएगा। संवाद