फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मुठभेड़ में दबोचे गए दो इनामी बदमाश, पुलिस अफसरों ने पैर में मारी गोली, दोनों घायल

Tue, 21 May 2019 05:31 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
पुलिस ने मुठभेड़ में घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ का सिलसिला जारी है। मेरठ में पिछले दिनों जहां ताबड़तोड़ एन्काउंटर हुए हैं वहीं मंगलवार को मुजफ्फरनगर के खतौली में  पुलिस और बदमाशों की एक और मुठभेड़ हो गई। पुलिस की टीम ने दो बदमाशों को दबोचने में सफलता पाई। दोनों ही इनामी बदमाश हैं। 

विज्ञापन


गांव अतरपुरा और शाहपुर के जंगल में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 15-15 हजार रुपये के इनामी दो बदमाशों को दबोच लिया। जानकारी के अनुसार बदमाशों के अतरपुरा इलाके में सक्रिय होने की सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस को देखकर बाइक छोड़कर भागने की कोशिश की और फायरिंग करने लगे। 

Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाशों के पैर में गोली लगी है। पैर में गोली लगते ही दोनों बदमाश लड़खड़ाते हुए जमीन पर गिर पड़े। पुलिस ने दोनों बदमाशों को दबोच लिया। वहीं इनके पास से एक बाइक, तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस दोनों बदमाशों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। 

पुलिस के अनुसार इनामी बदमाशों में नावेद निवासी गांव लोहिया, थाना दौराला मेरठ और कस्बे के मोहल्ला इस्लामनगर निवासी खालिद उर्फ मामा को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। दोनों पर पंद्रह पंद्रह हजार का इनाम रखा गया था। ये कई मामलों में वांछित चल रहे थे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें