फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: चोरी की चार बाइकों के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चोरी की चार बाइकों के साथ गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि 18 जून को सरधना के गांव कुलंजन निवासी जावेद ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसमें बताया था कि 14 जून को उसकी बाइक को किसी अज्ञात ने चोरी कर लिया है। 18 जून को ही नवेद अख्तर ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि उसकी बाइक को भी किसी ने चोरी कर लिया है। दोनों बाइकों को चोरी करने वाले हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के गांव गुढ़ा निवासी दीपांशु पुत्र सुमित व दीपांशु पुत्र अनिल को गंगनहर पटरी पर सरकारी नर्सरी के पास जंगल से गिरफ्तार किया। आरोपियों के निशानदेही पर दोनों चोरी की बाइकों के साथ चार बाइके बरामद की। जिसमें से एक चोरी की गई बाइक के पार्ट्स बेचने के लिए आरोपियों द्वारा काट दिया गया। दोनों आरोपियों का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें