बसपा नेता हाजी अहसान और उनके भांजे का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर पुलिस नजीबाबाद में बसपा नेता व प्रॉपर्टी डीलर हाजी अहसान व उसके भांजे शादाब की हत्या के खुलासे के करीब पहुंच गई है। पुलिस ने हत्या में शामिल एक शूटर व शूटरों को बाइक से ले जाने वाले युवक को दबोच लिया है। पुलिस की मानें तो शाहनवाज ने ही यह हत्या कराई है। पुलिस शाहनवाज व एक अन्य शूटर की तलाश में जुटी है।
मंगलवार को नजीबाबाद में गुरुद्वारे के पास अपने काम्प्लेक्स के कार्यालय में बैठे बसपा नेता व प्रॉपर्टी डीलर हाजी अहसान व उसके भांजे शादाब को दो शूटरों ने गोलियों से भून दिया था। पुलिस की कई टीम इस घटना के खुलासे में जुट गई। पुलिस को शुरू से ही शक था कि यह हत्या शाहनवाज या अजमल पहाड़ी ने कराई है। दोनों ही हाजी अहसान के कट्टर दुश्मन हैं।