फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बंद मकान और फैक्टरी में चोरी करने वाले दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। टीपी नगर पुलिस और सर्विलांस टीम ने बंद मकान और फैक्टरी में लाखों की चोरी को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। बदमाशों ने बताया कि दिन में रेकी के बाद रात को चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक टीपी नगर के तिरुपति इंडस्ट्रियल एरिया में अक्षय जैन की अरिहंत आयरन फैक्टरी है। 5 सितंबर की रात फैक्टरी के गेट के कुंडे तोड़कर बदमाश अंदर घुसे और लाखों का सामान चोरी कर लिया। इसके अलावा मलियाना के आंबेडकर पार्क निवासी अरुण कुमार के घर में भी 15 सितंबर को चोरी हो गई थी। जांच में सुरेंद्र निवासी नई बस्ती विकास नगर टीपी नगर और चिंटू उर्फ संदीप निवासी गांव लडपुरा थाना भावनपुर के नाम प्रकाश में आए। सुरेंद्र फिलहाल पूर्वी दिल्ली के थाना ज्योतिनगर की पंचवटी कॉलोनी और चिंटू परतापुर क्षेत्र के रिठानी में गुर्जर चौक के पास रह रहा है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से चोरी किए गए इंवर्टर, बैटरी और कुछ आभूषण व नकदी समेत अन्य सामान बरामद हुआ। आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें