फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: टावर से सामान चोरी करने वाले दो आरोपी पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला। पांच दिसंबर को कृषि विवि के पास मोबाइल टावर पर हुई चोरी का बुधवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़कर चोरी किया गया सामान बरामद कर लिया। पुलिस ने दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि पांच दिसंबर को कृषि विवि के पास स्थित मोबाइल टावर से चोरों ने सामान चोरी कर लिया था। मंगलवार देर रात कृषि विवि के पास पबरसा रोड पर पुलिस गश्त कर रही थी। पुलिस को दो संदिग्ध युवक दिखे जो पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया और थाने ले आई। पूछताछ में दोनों ने पांच दिसंबर को टावर से सामान चोरी करने की बात स्वीकार की। बताया कि वह दोबारा टावर पर चोरी करने आए थे। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर चोरी किया गया सामान बरामद कर लिया। पुलिस पूछताछ में चोरों ने अपना नाम लकीपुरा कॉलोनी लिसाड़ी गेट निवासी मोहम्मद इरशाद, 20 फुटा रोड समर गार्डन निवासी इरफान बताया। दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें