फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नेशनल हॉकी कोच पर हमले के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। देहलीगेट थाना क्षेत्र में नेशनल हॉकी कोच पर हमले के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी फरार है। पटेल नगर निवासी तजम्मुल हुसैन जैदी हॉकी कोच हैं। रविवार को वह चौड़ा कुआं स्थित इमामबाड़े में मजलिस में गए थे। आरोप है कि अजीमुल हसन सिरोही और उसके बेटों अली बासित और अली आबिद ने उन पर टिप्पणी की। इसके विरोध में उन्हें मजलिस से बुलाकर उन पर हमला कर दिया था। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर अली बासित और अली आबिद का चालान कर दिया। संवाद
विज्ञापन

-
महिलाओं समेत सात लोगोें पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज
मेरठ। कोर्ट के आदेश पर सिविल लाइन थाने में महिला सहित सात लोगों पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मूल रूप से लिसाड़ी गेट की जाकिर हुसैन काॅलोनी निवासी शमशुद्दीन फिलहाल दिल्ली के संगम विहार में रहते हैं। हरिजन बस्ती नई दिल्ली निवासी शमशुद्दीन ने कोर्ट के आदेश पर सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया कि उन्होंने अपने भाई रहीसुद्दीन की पार्टनरशिप में वर्ष 2012 में एक प्लाॅट खरीदा था। वर्ष 2019 में उसके भाई की मौत हो गई। मार्च-2023 में रहीसुद्दीन की मौत के बाद उनकी पत्नी रिहाना ने फर्जी तरीके से प्लाॅट बेच दिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। कोर्ट के आदेश पर ने रिहाना, फैजान, अब्दुल कादिर, इसरार अहमद, गुलजार, अफसाना और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें