मेरठ। लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के समर गार्डन में किन्नर के घर में घुसकर मारपीट व फायरिंग के आरोपियों को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
समर गार्डन ईदगाह गोल्डन कालोनी निवासी मुल्ला कासिम पुत्र मोहम्मद उमर के साले की शुक्रवार को शादी थी। वहां डीजे लगा था। आरोप है कि मुल्ला कासिम जबरन पड़ोस में रहने वाले किन्नर को डीजे पर नचाना चाहता था। किन्नर के इन्कार करने पर मुल्ला कासिम व एक अन्य रिश्तेदार आदिल पुत्र अनवार निवासी तारापुरी होटल वाली गली थाना ब्रहमपुरी किन्नर के घर में जा घुसे। आरोपियों ने मारपीट, तोड़फोड़ करते हुए फायरिंग की। पुलिस ने केस दर्जकर मुल्ला कासिम व आदिल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। संवाद