फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलालपुर जोरा में जंगली जीव के मांस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हस्तिनापुर। जंगली जीवों के शिकार की सूचना पर क्षेत्र के गांव जलालपुर जोरा में वन विभाग ने पुलिस की टीम के साथ छापा मारा। टीम ने दो आरोपियों को मृत जंगली सूकर के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

वन दरोगा संजय कुमार ने थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उन्हें जानकारी मिली कि कुछ लोग जंगली सूकर का शिकार कर रहे हैं। वन विभाग की टीम ने क्षेत्रीय वन अधिकारी खुशबू उपाध्याय के नेतृत्व पुलिस को साथ लेकर छापा मारा तो दो लोग बिना नंबर की बाइक पर दो मृत जंगली सूकर लेकर जा रहे थे। टीम ने दोनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम नानक निवासी मिर्जापुर थाना परीक्षितगढ़ व चेनू निवासी मुकर्रमपुर शेरपुर थाना धनोरा जनपद अमरोहा बताया। क्षेत्रीय वन अधिकारी खुशबू उपाध्याय ने बताया कि मृत जंगली सूकर का पोस्टमार्टम कराकर उन्हें मिट्टी में दबा दिया गया है। आरोपियों पर वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें