सरूरपुर। मोबाइल चोरी के आरोपी का फोटो। पुलिस
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के कस्बा खिवाई में घर में घुसकर मोबाइल चोरी की घटना को अंजाम देने के आरोपी मोहसिन और शोएब निवासी कस्बा खिवाई को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने चोरी के तीन मोबाइल बरामद किए हैं। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में मोबाइल चोरी की घटना को अंजाम देने की बात को स्वीकार की है।
खिवाई निवासी भूरा पुत्र मकसूद ने 19 जून को घर में घुसकर अज्ञात के खिलाफ मोबाइल चोरी करने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि जांच में आरोपियों के नाम प्रकाश में आए थे। बृहस्पतिवार को आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने चोरी के तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने कई जगहों से मोबाइल चोरी की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया।
सरूरपुर। मोबाइल चोरी के आरोपी का फोटो। पुलिस