फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: न्याय और समानता के मुद्दों पर हो खुली चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। शोभित विवि में विधि विभाग के तत्वावधान में न्याय या पक्षपात भारत में पुरुषों के विरुद्ध कानूनों के दुरुपयोग की पड़ताल विषय पर ऑनलाइन सत्र आयोजित किया गया।संस्थापक डॉ. सौमी चटर्जी विशेषज्ञ वक्ता रहीं। शुभारंभ प्रति कुलपति डॉ. जयानंद ने किया। उन्होंने न्याय और समानता के मुद्दों पर खुली चर्चा की आवश्यकता पर जोर दिया। डॉ. सौमी चटर्जी ने पुरुषों के साथ हो रहे लैंगिक पक्षपात के मुद्दे पर गहराई से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पितृसत्ता दुनिया की एक बड़ी समस्या है, परंतु महिलाओं के उत्थान की आड़ में असंतुलन उत्पन्न हो रहा है। कई मामलों में पिताओं को बच्चों की अभिरक्षा नहीं मिलती और पिछले वर्षों में झूठी शिकायतों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई है। यह भी रेखांकित किया कि अहं टकराव आज के समाज की एक गंभीर चुनौती बन चुका है। इन परिस्थितियों के कारण देश में आत्महत्या और अवसाद के मामले बढ़ रहे हैं। इस दौरान डॉ. मोहम्मद आमिर, डॉ. पल्लवी जैन, डॉ. अनुज कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें