फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: चोरी की बाइक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सिविल लाइन थाना पुलिस ने वंश निवासी ग्राम भगवानपुर इंचौली को मवाना बस अड्डे के पास से गिरफ्तार किया। उससे चोरी की बाइक भी बरामद की गई है। बाइक हरियाणा के गुरुग्राम ईस्ट जोन सेक्टर-29 थाना डीएलएफ से चोरी की गई थी। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं दूसरी ओर, लिसाड़ी गेट थाना पुलिस ने मोनिश निवासी रिहान गार्डन को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद की है। संवाद
विज्ञापन


चोरी की ई-रिक्शा के साथ दो गिरफ्तार
मेरठ। लालकुर्ती पुलिस ने मुकेश सोनकर निवासी मोहल्ला खटीकान पीएल शर्मा रोड की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप लगाया कि आरोग्य हास्पिटल के सामने से किसी ने उसकी ई-रिक्शा चोरी कर ली। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आसपास की सीसीटीवी फुटेज चेक की। इसमें आमिर निवासी लक्खीपुरा लिसाड़ी गेट व अरबाज निवासी कांच का पुल लिसाड़ी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई ई-रिक्शा बरामद की गई है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि जांच की जा रही है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें