फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरफराज हत्याकांड में दोनों आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ।
विज्ञापन

ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के पुर्वा इलाहीबक्श में पतंगबाजी के विवाद में सरफराज की हत्या के दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम था। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
पुर्वा इलाहीबक्श निवासी सरफराज (35) पुत्र मो. अनीस 27 जनवरी की शाम चचेरे भाई इरशाद के साथ छत पर पतंग उड़ा रहा था। वहीं सरफराज का तहेरा भाई शमीम भी पतंग उड़ा रहा था। पतंग काटने को लेकर सरफराज और शमीम में बहस हो गई। इस बीच शमीम पिस्टल लेकर आ गया। उसने सरफराज व इरशाद को गोली मार दी। दो गोली लगने से सरफराज की मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी रघुराज सिंह ने बताया कि सरफराज के परिजनों ने शमीम, उसके भाई शाह आलम और सलमान निवासी श्यामनगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। शमीम को पूर्व में जेल भेज दिया गया था। रविवार को पुलिस ने पूर्वा इलाहीबक्श चौराहे से शाह आलम और सलमान को गिरफ्तार किया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद की है। एसएसपी अजय साहनी का कहना है कि दोनों आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि चचेरे भाई की हत्या पतंग उड़ाने के विवाद में ही की थी। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें