फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोकशी में दो आरोपी गिरफ्तार, एसपी देहात ने बृहस्पतिवार देर रात दर्ज कराई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
गोकशी में दो आरोपी गिरफ्तार, एसपी देहात ने बृहस्पतिवार देर रात दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन

सरधना। पुलिस ने गांव पिठलोकर के जंगल में गोकशी की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दो गो तस्करों को धर-दबोचा। एक आरोपी मौके से भाग निकला।
पुलिस ने यह कार्रवाई बृहस्पतिवार सुबह की, लेकिन शाम तक कोई कार्रवाई नहीं की। मामला एसपी देहात के संज्ञान में पहुंचा तो उन्होंने देर रात थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज करवाया।
मुल्हैडा चौकी क्षेत्र के पिठलोकर गांव के जंगल में बृहस्पतिवार सुबह पुलिस को गोकशी होने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को मौके पर गोमांस व गोकशी के उपकरण मिले। पुलिस ने मौके से दो गोकशों को पकड़ लिया, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शाम तक इस मामले में कोई लिखापढ़ी नहीं की। चर्चा है कि दिनभर पुलिस की गोकशों से सेटिंग चलती रही, लेकिन शाम को मामला एसपी देहात तक जा पहुंचा। रात्रि में ही एसपी देहात थाने पहुंचे और गोकशों के खिलाफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि आरोपी हामिद पुत्र इन्तयाज व आबिद पुत्र हामिद निवासी पिठलोकर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, थाना रतनपुरी क्षेत्र के गांव नगला निवासी भूरा मौके से फरार हो गया। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें