फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती ट्रेन से यात्री के मोबाइल छीनने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 05 May 2025 02:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। टीपीनगर पुलिस ने नौचंदी ट्रेन में यात्री से आईफोन छीनकर भागने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर आई फोन बरामद कर लिया है। दोनों आरोपी नितिन और ललित को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


परतापुर निवासी गौरव पाठक शुक्रवार को नौचंदी एक्सप्रेस से आ रहे थे। ट्रेन प्लेटफार्म नंबर एक से हापुड़ खुर्जा लाइन पर जा रही थी, तो मलियाना फाटक के पास खिड़की में बैठे गौरव पाठक से दो युवक मोबाइल छीनकर भाग गए। पीड़ित ने टीपीनगर थाने में मामला दर्ज कराया था।
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की मदद से दोनों आराेपी नितिन निवासी चांदना चौक शिवपुरम थाना टीपीनगर और ललित निवासी जुगला मंदिर के पास नई बस्ती टीपीनगर को नवीन मंडी के पीछे वाले रास्ते से शराब के ठेके के पास से गिरफ्तार कर लिया। ललित के कब्जे से छीना गया आईफोन 14 प्लस व नितिन के कब्जे से चाकू बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें