सरधना। सरधना पुलिस ने चोरी हुई अपाचे बाइक के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी की बाइक भी बरामद कर ली। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन
कस्बे के मोहल्ला छावनी निवासी डोमनिक सावियों ने तीन नवंबर को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। डोमनिक ने बताया कि उनकी अपाचे बाइक दो नवंबर को चोरी हुई थी। यह चर्च रोड स्थित पुराने अस्पताल के सामने से चुराई गई थी। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच की। बृहस्पतिवार को पुलिस ने महादेव गांव निवासी विजय और सार्थक उर्फ कालू को गिरफ्तार किया। सार्थक उर्फ कालू के खिलाफ सरधना थाने में एक अन्य मुकदमा भी दर्ज है। पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की।