फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत का अजीब फरमान, दो सगी बहनों के तलाक की लगाई 20 लाख कीमत, ये है पूरा मामला

Fri, 23 Aug 2019 02:56 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
तीन तलाक - फोटो : डेमो
विज्ञापन

तीन तलाक पर सख्त कानून बनने के बाद भी तलाक देकर महिलाओं का उत्पीड़न जारी है। ताजा मामला मेरठ में लिसाड़ीगेट क्षेत्र का है। यहां दो सगी बहनों का ससुरालियों ने उत्पीड़न किया। बेटियों के बचाव में आई मां से भी अभद्रता की। दोनों पीड़ित विवाहिताओं ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया तो आरोपी पक्ष ने पंचायत बुला ली। पंचायत ने दोनों बहनों के तलाक की कीमत 20 लाख रुपये तय कर दी।  

विज्ञापन


दहेज में 50 लाख नगद, दिल्ली में फ्लैट और दो बीघा जमीन नहीं मिलने पर डेंटिस्ट पत्नी को दिया तलाक

लिसाड़ीगेट क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी दो सगी बहनों की शादी दो साल पहले मोबीन नगर निवासी दो भाइयों रिजवान और फुरकान से हुई थी। शादी के बाद से ही रिजवान ने पत्नी के साथ बुरा बर्ताव शुरू कर दिया। आए दिन उसके साथ मारपीट करता। 18 अगस्त को रिजवान ने पत्नी से मारपीट की। रिजवान की सास जब मारपीट की शिकायत करने ससुराल पहुंची तो रिजवान ने उनके साथ भी अभद्रता की। इसके बाद रिजवान ने पत्नी को तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। इस पर महिला ने रिजवान के खिलाफ तीन तलाक का मुकदमा दर्ज करा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कार्रवाई शुरू होते ही समाज सामने आ गया। गुरुवार को मामले में पंचायत बुलाई गई। पंचायत ने दोनों बहनों का तलाक कराने का फरमान सुना दिया। तय हुआ कि सास की बेइज्जती के एवज में रिजवान का परिवार उसे चार लाख रुपये देगा। दोनों बेटियों को आठ-आठ लाख रुपये दिए जाएंगे। इससे पहले दूसरी बेटी का भी तलाक कराया जाएगा। पंचायत ने फरमान सुनाया कि रिजवान को उसका बेटा दिया जाएगा। इस पर लड़की पक्ष को कोई आपत्ति नहीं होगी। पंचायत खत्म होने के बाद रिजवान पक्ष ने थाने पहुंचकर समझौते की बात कही। लेकिन पुलिस ने तीन तलाक का मुकदमा दर्ज होने की बात कहते हुए उन्हें टरका दिया। 

मेरठ: तीन तलाक के तीन मामले, दो सगी बहनों ने एसएसपी से शिकायत कर मांगा इंसाफ

तीन तलाक के मामले में लिसाड़ीगेट थाने में केस दर्ज हुआ था। मामले में पुलिस विवेचना कर कार्रवाई कर रही है। जहां तक पंचायत का मामला है, उनके निर्णय को पुलिस नहीं मानती। - दिनेश शुक्ला, सीओ कोतवाली

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें