मेरठ..कंवलजीत..भारत पाकिस्तान के बीच आज होने वाले क्रिकेट मैच के विरोध में कमिश्नरी चौराहे पर अ
मेरठ। एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच का विरोध करते हुए अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही ने संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन किया। कमिश्नरी चौराहे पर अपने साथियों के साथ मिलकर घर से लाए टीवी को हथौड़े से तोड़ दिया। कहा कि पाकिस्तानी आतंकवादी हमारे लोगों को धर्म पूछकर मार रहे हैं। इसके बावजूद हमारी टीम का पाकिस्तान से क्रिकेट मैच कराया जा रहा है। उन्होंने देशवासियों से इस मैच को न देखने की अपील की और प्रधानमंत्री से सभी तरह के संबंध खत्म करने की मांग की। बीसीसीआई पर भी उन्होंने आरोप लगाए। संवाद