फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुषार हत्याकांड: पिता से मिलने के बाद बदले बेटी के सुर, कहा- किसी राजनीतिक षड्यंत्र के तहत पिता को फंसाया गया

Sun, 07 Jun 2026 08:44 PM IST
Pratyush Sharma न्यूज़ नेटवर्क, संवाद एजेंसी, मेरठ

सार

तुषार हत्याकांड में नया मोड़ सामने आया है। शुरूआत से मृतक की बहन पिता को हत्यारोपी बता रही थी, लेकिन अब पिता से मिलने के बाद उसने अपने पिता को बेकसूर बताते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो जारी की है, जबकि एक आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है।
विज्ञापन
मृतक तुषार की बहन मोना ने जारी की वीडियो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक सप्ताह पूर्व खरखौदा थाना क्षेत्र के मेरठ बुलंदशहर हाईवे पर पांची अंडरपास के नीचे स्कार्पियो सवार हापुड़ निवासी तुषार त्यागी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पहले मृतक की पत्नी की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई लेकिन हत्या के 24 घंटे बाद ही पुलिस ने जमीन का विवाद बताते हुए तुषार के पिता सुंदर को ही अपने बेटे का हत्यारा बताते हुए उसे जेल भेज दिया था। पुलिस जांच में आया तीसरा आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है। उधर जहां मृतक की बहन ने पहले अपने पिता को हत्या आरोपी बताया था अब पिता से मिलने के बाद वह अपने पिता को निर्दोष बता रही है।

विज्ञापन

मोना ने ही पिता पर लगाया था हत्या का आरोप
7 दिन पहले एक जून को मेरठ बुलंदशहर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंची बाईपास के निकट सर्विस रोड पर जिला हापुड़ के गांव दयोमी निवासी तुषार त्यागी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसकी गोली लगा शव उसी की स्कॉर्पियो कार से बरामद हुआ था। इस मामले में पहले तुषार की बहन मोना ने पुलिस कंट्रोल रूम को अपने पिता सुंदर द्वारा ही अपने भाई की हत्या करने की सूचना दी। लेकिन बाद में मृतक की पत्नी शिखा ने गांव के ही तुषार त्यागी व हापुड़ निवासी बिट्टू उर्फ अरविंद त्यागी के खिलाफ पति की हत्या करने का मामला दर्ज कराया था। 

अभी भी आरोपी बिट्टू त्यागी पुलिस की पकड़ से दूर
घटना के 24 घंटे बाद ही पुलिस ने अपनी जांच में  छत्तीस बीघा कृषि भूमि का विवाद बताते हुए पिता सुंदर द्वारा अपने साथी देहरादून निवासी अमित व हापुड़ निवासी बिट्टू त्यागी उर्फ अरविंद के साथ मिलकर बेटे की गोली मारकर हत्या करने का खुलासा किया था। जिसमें बाद में पुलिस ने पिता सुंदर त्यागी व अमित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस मामले में तीसरा आरोपी आरएनडी के हापुड़ जिला अध्यक्ष बिट्टू उर्फ अरविंद त्यागी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है। जबकि अरविंद त्यागी ने इस हत्याकांड में शामिल होने के मामले में एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल की थी। उधर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीकांत त्यागी ने बिट्टू त्यागी को पुलिस द्वारा गलत फसाने का आरोप लगाते हुए इस मामले में धरना प्रदर्शन की भी चेतावनी दी थी। घटना के सात दिन बीत जाने के बाद भी तीसरा आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है। 
     
 
विज्ञापन

आखिर तुषार का हत्यारा कौन ?
इस हत्याकांड के समय से लेकर अब तक कई मोड़ आए। भाई की हत्या के सूचना के तुरंत बाद ही तुषार की बहन मोना ने पुलिस कंट्रोल रूम को पिता पर भाई की हत्या का आरोप लगाते हुए सूचना दी थी। बाद में मृतक की पत्नी ने गांव के ही तरुण त्यागी व हापुड़ निवासी बिट्टू त्यागी पर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बाद में पुलिस ने अपने कुलासे में पिता सुंदर त्यागी को मुख्य आरोपी बनाते हुए हत्याकांड का खुलासा कर दिया। लेकिन रविवार को मृतक की बहन मोना ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर फिर से अपने पिता को निर्दोष बताते हुए पुलिस द्वारा किसी राजनीतिक षड्यंत्र के तहत पिता को फंसाने का आरोप लगाया। मोना का कहना है कि उसका पिता लिवर व किडनी की बीमारियों के साथ-साथ कैंसर से जूझ रहा है तथा पुलिस ने उसके पिता को देहरादून स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया था। मोना का आरोप है कि तुषार का हत्या आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है। 

सीओ किठौर प्रमोद कुमार सिंह ने कहा
तकनीकी साक्ष्यो के आधार पर अभी तक सुंदर त्यागी ही तुषार का हत्या आरोपी सिद्ध हो रहा है। तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन कर दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें