मेरठ। देवपुरी के रघुनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं ने भव्य बरात यात्रा निकालकर तुलसी का विवाह किया। बैंडबाजों के साथ निकाली यात्रा में श्रद्धालुओं ने धार्मिक धुनों पर नृत्य किया। रघुनाथ मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह का आयोजन हो रहा है। बृहस्पतिवार को तुलसी विवाह किया गया। मंदिर से भव्य बरात यात्रा निकाली गई। कॉलोनी की परिक्रमा कर बरात यात्रा मंदिर पर आकर संपन्न हुई। धार्मिक आयोजन में पिंकी चिन्योटी, पूजा विज, विजय विज, विनस आदि का सहयोग रहा। ब्यूरो