मेरठ------------दिगम्बर जैन गर्ल्स इंटर कॉलेज में बाल दिवस मनाया गया
मेरठ। दिगंबर जैन गर्ल्स इंटर कॉलेज सदर में बाल दिवस पर दो दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रथम दिवस शुभारंभ प्रबंध समिति के अध्यक्ष दिनेश चंद जैन, प्रबंधक अनुपम जैन और प्रधानाचार्य डाॅ. दीप्ति राघव ने किया। सीडीओ नूपुर गोयल ने समापन किया। कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि की गई। छात्राओं ने बैडमिंटन, कैरम, वॉलीबाॅल, खो-खो आदि स्पर्धाओं में भाग लिया। सीडीओ ने छात्राओं को मानसिक विकास, अनुशासन और समय प्रबंधन के टिप्स दिए। संचालन चारू त्यागी और ईशा जैन ने किया। संवाद