मेरठ। 39वीं रस्साकसी नेशनल प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर लौटे मेरठ के खिलाड़ियों का कृष्णा इंस्टीट्यूट में सोमवार को सम्मान किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन 26 से 29 जून तक जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में हुआ। इसमें उत्तर प्रदेश की टीम ने कांस्य पदक जीता। प्रदेश की टीम के कोच की जिम्मेदारी मेरठ के मनोज कन्नौजिया ने निभाई। टीम में कई खिलाड़ी मेरठ के भी शामिल रहे। मनोज ने बताया कि उत्तर प्रदेश टीम ने प्रतियोगिता में 18 टीमों को हराकर कांस्य पदक जीता। इस मौके पर मुख्य अतिथि जिला रस्साकसी संघ के अध्यक्ष पंडित विभोर भारद्वाज, चेयरमैन विजय राज काकरान ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। रामसहाय इंटर कॉलेज के प्रबंधक रजनीश त्यागी, उत्तर प्रदेश महासचिव रस्साकसी एनके चक्रवर्ती, संजय कुमार आदि ने भी खिलाड़ियों को बधाई दी। टीम में पीयूष, अनक्ष, हिमांशु, निशांत, मयंक, आयुष, रुद्र प्रताप सिंह, अयान, धनंजय और दीपांशु मौजूद रहे। इस मौके पर अर्चना, भूपेंद्र सिंह, अशोक त्रिपाठी आदि ने बधाई दी। संवाद