फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ताइक्वांडो बेल्ट परीक्षा में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। पांडव नगर स्थित प्लेफिट ताइक्वांडो एकेडमी में सोमवार को ताइक्वांडो सेमिनार व बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर ग्रेडिंग प्राप्त की। इस दौरान आयोजित प्रतियोगिता में अमृतांशु झा, यज्ञ गौरस्य, भानवी सिंह, वेदांजना यादव, अधविका यादव, आशंया यादव, शुभवी पाल, शांभवी पाल, आदित्री ध्यानी, अबनेर जैकब, अयांश क्लैंसी, रोहन, शिव पाठक ने बेहतर प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान साउथ कोरिया से ब्लैक बेल्ट प्राप्त आद्या झा ने ब्रेकिंग आर्ट तथा कलात्मक पुम्से का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता से पूर्व मुख्य अतिथि संजय सिंह, अभिषेक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस मौके पर सूर्यांश पाठक ने टेस्ट रेफरी तथा रोहित कुमार ने निर्णायक की भूमिका का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। वरिष्ठ ताइक्वांडो खिलाड़ी पूर्णेंदु झा सेमिनार के मुख्य प्रशिक्षक रहे। उन्होंने वर्तमान समय में आत्म रक्षा कला ताइक्वांडो के महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें