मोदीपुरम। इस सीजन में मंगलवार सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 13 अप्रैल को बूंदाबांदी हो सकती है।
मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड़ किया गया। वहीं, मेरठ का एक्यूआई 163 दर्ज किया गया। जबकि जयभीमनगर 158, गंगानगर 195, पल्लवपुरम 137, दिल्ली रोड 155, बेगमपुल पर एक्यूआई 167 दर्ज किया गया।
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. यूपी शाही का कहना है कि 13 अप्रैल को गरज व तेज हवा के साथ 3 से 15 मिमी बारिश के आसार हैं । हवा की गति 9 से 15 किमी प्रति घंटे रहने की संभावना है।