फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आज 30वां रोजा, ईद होगी कल

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। ईद का चांद मंगलवार को नजर नहीं आया। शहर काजी ने एलान किया है कि बुधवार को रमजान का 30वां रोजा होगा और ईद 11 अप्रैल यानी बृहस्पतिवार को मनाई जाएगी।
विज्ञापन

मंगलवार को ऊंची मस्जिद गुज़री बाजार में हुई चांद कमेटी की बैठक हुई। रमजान की 29 तारीख को चांद होने की तस्दीक कहीं से नहीं हुई है, लिहाजा ईद बुधवार को नहीं मनाई जाएगी। मेरठ के शहर काज़ी जैनुर साजिदीन ने ईद का चांद नहीं दिखाई देने का एलान किया। बताया कि ईद उल फ़ितर का त्योहार 11 अप्रैल को मनाया जाएगा।
बैठक में शहरकाजी के अलावा नायब शहर काजी जैनुर राशिदीन, मुफ़्ती आबिद, कारी सलमान कासमी, हाजी शीराज रहमान, कारी अनवार, मौ. साबिर खान, मुफ्ती रिजवान, इमरान सिद्दीकी, हनीफ मेट्रो, कारी जाबिर, अख्तर आलम, आफताब आलम, काजी सालिकीन, तनवीर अहमद, इकराम इलाही इमरान एडवोकेट, राशिद एडवोकेट शामिल थे।
विज्ञापन


शिया समुदाय के कुछ लोग आज मनाएंगे ईद
मेरठ। कई वर्षों बाद देश में दो दिन ईद मनाई जाएगी। शिया समुदाय के कुछ लोगों का दावा है कि करगिल और केरल में ईद का चांद नजर आ गया है, इसलिए कुछ लोग बुधवार को ईद मनाएंगे। मौलाना गुलाम अब्बास ने बताया कि ईद के चांद की तस्दीक हो गई है। लखनऊ में मरकजी चांद कमेटी के अध्यक्ष सैफ अब्बास की ओर से भी ईद के चांद का एलान कर दिया है। शिया समुदाय के कुछ लोग देर रात तक असमंजस की स्थिति में थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें