फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नलकूपों को बनाया निशाना, छह किसानों के यहां चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
- छत और दरवाजे तोड़कर अंदर घुसे बदमाश, तांबा, एल्युमिनियम, सरिया और कृषि उपकरण ले गए ग्रामीणों में आक्रोश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। थाना क्षेत्र में नलकूपों पर चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। रविवार देर रात बदमाशों ने चिंदाैड़ी गांव के जंगल में छह किसानों के नलकूपों को निशाना बनाया। बदमाश छत और दरवाजे तोड़कर अंदर घुसे और मोटर, स्टार्ट, ऑपरेटर, केबल, तांबा, एल्युमिनियम समेत सरिया और कृषि उपकरण चोरी कर फरार हो गए। सोमवार सुबह खेतों पर पहुंचे किसानों को चोरी की जानकारी हुई। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।
चिंदौड़ी निवासी किसान प्रवेश उर्फ टीटू ने बताया कि उनके नलकूप पर निर्माण कार्य चल रहा है। इसके लिए उन्होंने एक क्विंटल से अधिक सरिया रखा था। रात में चोर छत के रास्ते नलकूप में घुसे और दरवाजा खोलकर अंदर रखा स्टार्ट, ऑपरेटर, केबल, फ्यूज और सरिया चोरी कर ले गए। इसके अलावा बदमाशों ने किसान पंकज कुमार, प्रवीण कुमार, यशपाल सिंह, मोनू, विश्वेंद्र और यशपाल समेत अन्य किसानों के नलकूपों को भी निशाना बनाया। यहां से मोटर, स्टार्ट, ऑपरेटर और कृषि उपकरण चोरी किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने डायल 112 और थाना पुलिस को सूचना दी। आरोप है कि सूचना के कई घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ की औपचारिकता पूरी कर लौट गई। पुलिस के रवैये से नाराज ग्रामीणों ने मौके पर हंगामा किया। ग्रामीणों ने कहा कि पिछले तीन माह में जंगल में चोरी की सात घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन किसी का खुलासा नहीं हुआ। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि तीन दिन में घटनाओं का खुलासा नहीं हुआ तो एसएसपी कार्यालय का घेराव किया जाएगा। सीओ आशुतोष कुमार ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें