फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश, विरोध करने पर बेरहमी से पीटा, मौत

Mon, 30 Oct 2017 07:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ शामली
विज्ञापन
रेप की कोशिश
विज्ञापन
शामली के कैराना में थाना क्षेत्र के गांव में चार युवकों ने एक युवती के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर उसे जमकर पीटा। गंभीर हालत में उसे पानीपत के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां रविवार सुबह उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। युवती के भाई ने दो सगे भाइयों और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।  
विज्ञापन


घटना शनिवार शाम करीब साढ़े छह बजे की है। घटना के वक्त युवती अपने घर पर अकेली थी। बताया जा रहा है कि इसी दौरान गांव के ही दो सगे भाई अपने दो साथियों के साथ उसके घर में घुस गए और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर युवती को पीटा और अधमरी हालत में उसे छोड़कर फरार हो गए। युवती के भाई ने घर में रखे दस हजार रुपये लूटकर ले जाने का भी आरोप लगाया है। परिवारीजन युवती को शामली स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। बाद में उसकी हालत बिगड़ने पर पानीपत के एक निजी अस्पताल में भर्ती  कराया गया।      

पढ़ें : प्यार से ले गया होटल, पहले पिलाई बीयर... फिर किया बलात्कार

सूचना पर कैराना थाना पुलिस पानीपत अस्पताल पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि युवती के भाई की तहरीर पर आरोपी तरसपाल और गुरदयाल सहित दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मृत्यु का कारण स्पष्ट होगा। पुलिस ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें डाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें