फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत 

Tue, 13 Jun 2017 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती रिश्तेदार को देखने जा रहे बाइक सवार युवक को मसूरी गांव के नजदीक ट्रक ने कुचल दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


इंचौली थाना क्षेत्र के मसूरी गांव निवासी कपिल (32) पुत्र राकेश शर्मा एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। परिजनों के मुताबिक सोमवार को कपिल बाइक से अस्पताल में भर्ती रिश्तेदार को देखने गया था। मसूरी गांव के पास तेज रफ्तार दस टायर ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। वहीं कपिल के साथ दूसरी बाइक पर सवार परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस घायल कपिल को अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। वहीं कपिल की मौत के बाद मां सुधा, पत्नी पूजा और तीन वर्षीय बेटी परी का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, इंस्पेक्टर इंचौली मुनेंद्रपाल सिंह ने बताया कि ट्रक सड़क किनारे खड़ा था। तभी पीछे से बाइक सवार ट्रक में घुस गया। हेलमेट न होने की वजह से कोई नुकीली चीज सिर में घुस गई। जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें