फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एंबुलेंस को धक्का लगाते समय ट्रक चालक की दूसरे वाहन की टक्कर से हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नोट- मुजफ्फरनगर के ध्यानार्थ
विज्ञापन

- नंगली आजड़ गेट के सामने दिल्ली-दून हाईवे पर हुआ हादसा, सीसीटीवी से वाहन की तलाश
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला(मेरठ )। खराब एंबुलेंस को दिल्ली-दून हाईवे पर धक्का देकर स्टार्ट कराने की कोशिश कर रहे ट्रक चालक की बुधवार सुबह किसी वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा सकौती क्षेत्र में नंगली आजड़ गेट के सामने हुआ। टक्कर के बाद वाहन चालक मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची दौराला थाना पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया और हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी।
सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि बुधवार तड़के करीब तीन बजे नंगली आजड़ गेट के पास एंबुलेंस अचानक खराब हो गई थी। रात का समय होने के कारण चालक शिवम ने आसपास से गुजर रहे वाहन चालकों से मदद मांगी। इसी दौरान वहां खड़े डंफर चालक इसरार से उसने सहायता मांगी। इसरार मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर थाना क्षेत्र के नावला गांव का रहने वाला था।
विज्ञापन

इसरार एंबुलेंस को पीछे से धक्का देकर स्टार्ट कराने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान हाईवे से गुजर रहे एक वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में इसरार की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद वाहन चालक वाहन समेत फरार हो गया। एंबुलेंस चालक शिवम ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान करने में जुटी है। तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें