बिजनौर के छाछरी मोड के निकट छोईया नदी के पुल पर रविवार को एक हादसा हो गया जिसमें करीब छह लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि ट्रक और डीसीएम की आमने-सामने की टक्कर हो गई। सूचना मिलने पर हीमपुर थाने की पुलिस मौके पहुंची और मामले की छानबीन की। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एक्सीडेंट होने से रोड जाम हो गया और आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
इसके बाद पुलिस ने कड़ी मशक्कत से जाम खुलवाया। जाम खुलने के बाद लोगों को काफी राहत मिली। घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/