पिता ने मौके पर दम तोड़ दिया और बेटे के दोनों पैर कुचले जाने पर खून से लथपथ हो गया। चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया तो ऑटो चालक उससे पहले ही मौके से फरार हो गया था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हाइवे पर तड़पते बच्चे को कैलाशी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां से उसे सुभारती हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया गया। इंस्पेक्टर दीपक शर्मा के अनुसार मित्रसेन के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
मासूम की हालत देखते ही बिलख पड़ी मां
मित्रसेन गांव में ही खेती करते थे। मोहित इकलौता बेटा है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल पहुंची मां मीनू ने मोहित की हालत देखी तो बिलख पड़ी। बार-बार यही कहती रही कि पति को तो भगवान ने छीन ही लिया। लेकिन किसी भी तरह मेरे लाल की जिंदगी बच जाए। मैं उसी के सहारे अपना जीवन बसर कर लूंगी। यह भी नहीं रहा तो मैं किसके सहारे जीऊंगी। परिवार के लोगों का भी रो रोकर बुरा हाल था।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/