फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्राॅली को मारी टक्कर, एक की मौत, तीन गंभीर

विज्ञापन
सरधना। मृतक लोकेश का फाइल फोटो। परिजन
विज्ञापन
- मेरठ-करनाल हाईवे पर नानू बिजलीघर के पास हुआ सड़क हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। थाना क्षेत्र में मेरठ-करनाल हाईवे पर नानू बिजलीघर के पास बुधवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और यातायात भी प्रभावित हुआ।
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव सिंधावली निवासी 22 वर्षीय लोकेश पुत्र मामचंद बुधवार को गांव पाथौली से मोदीपुरम की ओर ट्रैक्टर-ट्रॉली में ईंटें लादकर जा रहा था। ट्रॉली में गांव के ही जैकी पुत्र ओमी, सुनील पुत्र जयपाल और महेश पुत्र भोरे भी सवार थे। जैसे ही ट्रैक्टर-ट्रॉली सरधना क्षेत्र में क्वांटम स्कूल के पास पहुंची तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार 18 टायरा ट्रक ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर क्रैश बैरियर से टकराते हुए पलट गया और उसमें लदी ईंटें हाईवे पर बिखर गईं।
विज्ञापन

हादसे में चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने लोकेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल जैकी को मेरठ रेफर कर दिया। अन्य घायलों का उपचार जारी है। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक वाहन को मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और फरार चालक की तलाश के लिए टीमें लगाई गई हैं।

सरधना। मृतक लोकेश का फाइल फोटो। परिजन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें