सहारनपुर। ट्रेनों का सफर एक सप्ताह मुसीबत भरा होगा। मुरादाबाद व पूर्वाेत्तर के गोंडा खंड में ब्लॉक से ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों में ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। जिन ट्रेनों का संचालन हो रहा है, उनमें भीड़ अधिक चल रही। पंजाब, पूर्वांचल, बिहार जाने वाली ट्रेनों की हालत ज्यादा खराब है। वहीं, ट्रेनों के निरस्त होने से रेलवे को भी राजस्व नुकसान होगा।
वैसे तो सहारनपुर रेलवे स्टेशन से करीब 153 ट्रेनों का आवागमन होता है, लेकिन इस समय मुरादाबाद और पूर्वोत्तर में गोंडा-बुढ़वल खंड में लिया गया है। इसके चलते वंदेभारत एक्सप्रेस सहित 23 से अधिक ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों में पांच जुलाई तक निरस्त कर दिया है। इन ट्रेनों के निरस्त होने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी कर्मभूमि एक्सप्रेस, अमृतसर-टाटानगर जलियांवाला बाग, लक्ष्मीबाई नगर-योग नगरी ऋषिकेश उज्जैनी एक्सप्रेस, अमृतसर-जयनगर शहीद, जम्मूतवी-वाराणसी बेगमपुरा एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है। इनमें से अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी कर्मभूमि, अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस ऐसी ट्रेनें हैं, जिनमें सबसे ज्यादा भीड़ चल रही है।
यह ट्रेनें रही प्रभावित
ब्लॉक की वजह से देहरादून-सहारनपुर, मुरादाबाद-सहारनपुर, हरिद्वार-दिल्ली एक्सप्रेस, अमृतसर-हरिद्वार जनशताब्दी, गंगानगर-ऋषिकेश एक्सप्रेस, कोचुवल्ली-ऋषिकेश एक्सप्रेस नहीं चली। इनके अलावा अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट जनसेवा, हरिद्वार-बांद्रा टर्मिनल, हरिद्वार-बीकानेर, ओखा-देहरादून एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से घंटों लेट आई। गोरखपुर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, मुरादाबाद-मेरठ-सहारनपुर और अमृतसर-कोलकाता एक्सप्रेस सहारनपुर-मेरठ-मुरादाबाद रूट से चलाई गई।